Friday, 27 March 2015

रात की चद्दर ओढ़े सोये हुए उसे शायर ने पूछा
कहाँ है वो ?
जो मेरे दिल में रहती है,
जो मेरे ख्वाबोंमे आती है,
जो मेरी सासोंको मेहकाती है,
दीवाना बनाती है।

चद्दर से झाँकते उस चाँद ने हंसकर जवाब दिया
शायर , में भी उसे सदियोंसे ढूँढ रहा हूँ,
तुम्हारे ख़्वाबोंमें।

मेरी दीवानगी का आलम न पूछो
इन साँसोपे लिखा नाम न पूछो

चलती है सांसे जिसके इंतजार में
उसकी बेवफाई का राज न पूछो

तुम्हे पाने में बरसों गुजर गए
तुम्हारी एक नजर का हश्र न पूछो

ज़िंदा तो हम बचपन से ही है
तुम्हारे साथ बिताये पलोंका हिसाब न पुछो

मेरी दीवानगी का आलम न पूछो
इस दिल में रेहनेवालेका नाम न पूछो

आज मुडके खुद को देखा
सिर्फ़ पिंजर दिखायी दिया
वो बोज़ल सी आँखे , थका हुआ दिल
केह रहा था , दूर जा
यहाँ पे अब कुछ नहीं रहा
सुखी मिटटी का ढेर है ये
बस एक हवा का झोंका आने की देर है
कल वो भी न दिखेगा तुझे
चला जा, जहाँ ज़िंदगी तुम्हारा इंतज़ार कर रही है
वो पर्बत, पेड़ , वो झरने , वो दरीयां
सब तुम्हारे हैं, बस्स तुम्हारे

Thursday, 5 March 2015

तुम


ढूँढती हुँ तुम्हें 
कहीं तो मिल जाया करो
हक़ीक़त में ना सही, 
ख़्वाबों में तो मिल जाया करो

दिल धड़कता है तुम्हारा नाम सुनके
कभी उस बेज़ुबान की धड़कन में मिल जाया करो
सासें चलती हैं तुम्हारी नज़्मों पर 
कभी मेरी नज़्मों में भी मिल जाया करो

Wednesday, 4 February 2015

ख़ुदा

कोई केहके गया, अब यकींन नहीं रहा प्यार पर
मेरी आँखोंमें वो धुंधली तस्वीर उतर आयी
राह चलते ख़ुदा के पास छोड़ आयी थी 
संभालने दी थी उसे, गुमा दी उसने
आज भी जब वो तस्वीर याद आती है , तो ख़ुदा भी याद आता है
ये सब उसीका कराधरा है
उसे तस्वीर के बहाने याद जो करती हुँ